Wednesday, January 15, 2014

फेस बुक पे लिखने वाला लड़का

फेस बुक पे लिखने वाला लड़का
इसलिए नहीं लिखता कि
कि तुम्हे हर्ट करना है
इसलिए लिखता है
क्योंकि वो सच में अकेला है
वह अपने घर से दूर है
उसके अपने जो दिल्ली मुम्बई या जहाँ भी है
उनके पास वक़्त नहीं है
फेस बुक पे लिखने वाला लड़का
जानता है अब कुछ बदल नहीं सकता
फेसबुक पे लिखने वाला लड़का
अपने खुश रहने  के रास्ते ढून्ढ रहा है
उसे खुश रहने दो
उसे लिखने दो

No comments:

Post a Comment